फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया खनू घाट पर पांच युवक गंगा में डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर नगरिया खनू घाट पर नहाने पहुंचे पांच दोस्त गहरे पानी में डूब गए, जिसमें तीन युवक तो किसी तरह बाहर निकल आए। एक को पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने रस्सी डालकर बचा लिया। जबकि पांचवें लड़के की डूबकर मौत हो गई। इसकी सूचना पर तहसीलदार और दातागंज-हजरतपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। हजरतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरी निवासी पंकज (16) पुत्र मेवाराम, मोनू (17) पुत्र बुद्धे अली, भोला (18) पुत्र लालमन, आसिफ (18) बातून शाह, गोविंद (17) पुत्र साधू आदि लड़के बुधवार दोपहर करीब दो बजे घोड़ा बुग्गी लेकर नगरिया खनू घाट पर नहाने गए थे। बताते हैं कि इनमें आसिफ के पिता घोड़ा बुग्गी चलाते हैं। पांचों लड़के दोपहर के समय घर से निकले थे। उसी समय उन्होंने आसिफ का घोड़ा बुग्गी ले जाकर गंगा नहाने की योजना बनाई थी। आसिफ स्वयं घोड़ा बुग्गी चलाकर ले गया था। उन्होंने बुुग्गी गंगा किनारे खड़ी की और नहाने के लिए गंगा नदी में कूद पड़े। इस दौरान पांचों लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें मोनू, भोला और गोविंद किसी तरह गंगा नदी से निकलने में कामयाब रहे। उनके शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने डूब रहे पंकज और आसिफ को बचाने के लिए रस्सी फेंकी। आसिफ ने रस्सी पकड़ ली लेकिन पंकज रस्सी नहीं पकड़ पाया और गंगा में डूब गया। उन्होंने किसी तरह परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक चारों लड़के डरकर भाग गए। इसकी सूचना पर तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज संजय कुमार सिंह और हजरतपुर इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पंकज का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हड़बड़ी में गलत स्थान बता गए दोस्त
बदायूं। नगरिया खनू घाट पर किशोर के गंगा में डूबने से उसके साथी इतना घबरा गए थे कि वह पुलिस और गोताखोरों को गलत स्थान बता गए। डर की वजह से चारों दोस्त मौके से भाग गए। जिन्हें कुछ देर बाद पुलिस ने खोज निकाला। अगर वह सही स्थान बता देते तो शायद गोताखोर समय रहते किशोर को बचा सकते थे। करीब दो-ढाई घंटे बाद किशोर का शव बरामद हो सका।
विज्ञापन

पिता बोले- खेल खेल में चला गया बेटा
बदायूं। पंकज के पिता मेवाराम बोले कि उनका बेटा गंगा नहाने आया है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्हें तो तब पता चला जब वह गंगा में डूब चुका था। पंकज तीन भाइयों में मझला था। वह इन लड़कों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। वह खेल खेल में गंगा घाट पर आ गया और उसकी जान चली गई। किशोर की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें