फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग में चाट खाने से 15 भट्ठा मजदूर बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में बुधवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर चाट खाने से करीब 15 भट्ठा मजदूरों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए। इस पर उन्हें गुलड़िया के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। तब कहीं उनकी हालत में सुधार हुआ। चाट बेचने वाला मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र में दातागंज-बदायूं रोड पर गुलड़िया के पास स्थित एक ईंट भट्ठा पर छत्तीसगढ़ के अमरडीहा गांव के रहने वाले दर्जनों मजदूर काम करते हैं। वहीं भट्ठा परिसर में झोपड़ी डालकर परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति चाट बेचने भट्ठे पर पहुंचा। वहां मौजूद कुछ मजदूरों और उनके परिवार के लोगों ने चाट खरीदकर खाई। इसके बाद चाट बेचने वाला चला गया। रात को सभी ने खाना खाया। इसके बाद रात करीब दस बजे चाट खाने वाले 15 लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इनमें भूपेंद्र, उमरा (25), धर्मेंद्र (20) सहित छह मजदूर, हेमा (19) सहित तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। उन सभी को उल्टी आना शुरू हो गईं। उनकी हालत देखकर साथ में रहने वाले अन्य मजदूर घबरा गए। सभी को फौरन गुड़िया में एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। डॉक्टर का कहना था कि फूड प्वाइजन होने की वजह से सबकी हालत बिगड़ी। जहां इलाज होने पर बुधवार सुबह तक उनकी हालत में काफी सुधार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर भट्ठा मालिक भी रात में भी पहुंच गए। एसओ ललित भाटी ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
मामला मेरी जानकारी में है। चाट खाने से 15 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ था। लोगों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। - डॉ. जितेंद्र कुमार, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी जगत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें