बदायूं। एक महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में उसकी नाक टूट गई। पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही खर्चा दिलाए जाने की मांग की है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी शीबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह वजीरगंज के मोहल्ला बनिया के एक युवक के साथ साल 2018 में हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि उसके पति का एक महिला डॉक्टर से अवैध संबंध है। इस कारण उसका ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इससे आक्रोशित होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी नाक तोड़कर घर से निकाल दिया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने वजीरगंज थाने में कराई गई थी। पति ने तलाक का नोटिस भेजा है। पति उनका खर्चा भी नहीं दे रहा है।