दिन में पड़ रही ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाती युवतियां। संवाद
बदायूं। बारिश होने की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह से बादल छाने की वजह से सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
जिले में पिछले कुछेक दिनों से मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से दो दिन बारिश की संभावना जताई गई। ऐसे में शनिवार रात को जिले में 2.25 एमएम बारिश हुई। इसकी वजह से मौसम में ठंड हो गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रह गया, हालांकि न्यूनतम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद में तीन जनवरी तक मौसम साफ होने की उम्मीद है। वहीं दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादल छा गए।