फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ

Thu, 26 Nov 2015 08:45 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को उपमहाप्रबंधक शक्ति महापात्रा, बरेली मंडल प्रमुख डीडी चांद, एलडीएम चारू भट्टाचार्य, जीआर सेटी निदेशक नवलकिशोर सिंह, वित्तीय सलाहकार डीके चड्ढा ने डेरी फार्मिंग प्रशिक्षण के मिनी एवं माइक्रो कामधेनु के 20 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। डीएम शंभुनाथ की मौजूदगी में ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बैंक के द्वारा नि:शुल्क बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक की ओर से एक ऋण समझौता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 208 लोगों ने 75 लाख 30 हजार 557 का ऋण समझौता किया। वहीं जिले की पंजाब नैशनल बैंक की विभिन्न शाखाओं में ग्राहक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर ग्राहक सेवा एवं बैंक के द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शाखा प्रबंधको को निर्देश दिए गए।
 मुद्रा ऋण योजनाओं के लिए अधिक से अधिक ऋण वितरण करने के लिए प्रबंधको को निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में कार्यरत डीलरों से संपर्क करके नियमनुसार आवेदकों का चयन कर आवेदन पत्र भेजने के लिए कहा गया, जिससे जिले के अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें