फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो दर्जन घरों में पेयजल की पाइप लाइन चोक, शुरू नहीं कराए हैंडपंप के रीबोर

विज्ञापन
नरऊ में चोक लाइन चेक करते कर्मचारी। स्रोत: जल निगम
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका के नाले का पानी नरऊ के तालाब में गिरने से हैंडपंपों का पानी दूषित हो गया है। सोमवार से गांव के हैंडपंप का रीबोर होना था लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई। जल निगम ने ओवरहैड टैंक से पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने की कोशिश की तो दो दर्जन से अधिक घरों के कनेक्शन चोक निकले।
विज्ञापन

जल निगम के अवर अभियंता प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि ओवरहैड टैंक से नरऊ के अधिकतर घरों को पेयजल कनेक्शन किया जा चुका है। इसके बाद भी कई ग्रामीणों ने घरों ने टंकी का पानी नहीं आने की शिकायत की। कर्मचारियों ने कनेक्शन चेक किए तो करीब दो दर्जन घरों की टोटियां और उनके पाइप चोक हैं। उन्हें ठीक करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। अगले दिन शाम तक सभी कनेक्शन धारक ग्रामीणों के घरों तक टंकी का पानी पहुंचने लगेगा।
जल निगम की टीम ने रविवार दोपहर में नरऊ पहुंचकर इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी की गुणवत्ता की जांच की थी। जांच के दौरान छह हैंडपंप का पानी तो पीने लायक ही नहीं निकला। 15 हैंडपंप का रीबोर कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन रीबोर करने के लिए गांव में कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। इधर, ग्रामीणों में वेदपाल और तेजेंद्र ने बताया कि ओवरहैड टैंक से सुबह में महज एक घंटे तक ही पेयजल सप्लाई मिली है। चार बार सप्लाई देने का रोस्टर तो पहले दिन ही फेल हो गया है। मौसम खराब होने पर सोलर सिस्टम नहीं चलता। जेनरेटर के लिए डीजल काम महीनों से संकट बना हुआ है। शिकायत के बाद भी अफसर गौर नहीं करते।
विज्ञापन



अनशनकारी बोले- नहीं की जा रही है समाधान की कोशिश
- नरऊ गांव में तालाब के पानी को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के तहत सोमवार दोपहर प्रदेश सरकार और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह समेत ग्रामीणों ने कहा कि कई घरों में अभी तक पेयजल के कनेक्शन ही नहीं किए गए हैं। अफसरों को भी पता है, फिर भी समस्या का समाधान खोजने की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है। नगर पालिका को अपने नाले के पानी का निकास बुटला की ओर किए जाने के आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें