फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजानपुर में नालियों का पानी घरों में घुसा

Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
रमजानपुर में नालियों का पानी घरों में घुसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क कटने से ककराला तक दर्जनों गांव का संपर्क टूटा
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी नहीं देखने पहुंचते ग्रामीणों की परेशानी
 विकास खंड का बड़ी आबादी का गांव रमजानपुर विकास के लिए तरस रहा है, जिन के लिए ग्राम विकास अधिकारी कहा जाता है, उन्हीं की लापरवाही का शिकार गांव बेहाल है। 
विज्ञापन

गांव से नालियों का पानी निकलने के लिए कोई नाला नही बना है, जो तालाब तक जाता हो गांव के बाहर खाली पड़े जहूर कुरैशी के प्लाट में अब तक पूरे गांव का पानी जाता था, तीन दिन पूर्व ही जहूर ने प्लाट मे मकान बनाने के लिए काम कराना शुरू कर दिया, जिससे अब पानी के निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी ने अब तक नाले के लिए गांव मे कोई व्यवस्था नही कराई, जो वर्षों से एक प्लाट में जा रहा था कैसा विकास कराया गया कोई योजना ही नही बनी। सड़क से लेकर घरों तक सैकड़ों परिवारों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। लोगों ने ककराला तक जाने वाली सड़क काट दी,  जिससे ककराला तक के सभी गांव का संपर्क टूट गया है। कोई वाहन रमजानपुर से आगे नहीं जा सकता। सड़क काटने से गांव का पानी मिढौली और नगला के घरों में भरने लगा है। पानी भरने से दोनों गांव के लोगों में तनाव है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें