फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरसात से पहले नाला सफाई अभियान तेज, 60 कर्मचारी लगाए

Sun, 17 May 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरसात के मौसम से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने नालों की सफाई का अभियान चलाया है। इसके लिए 60 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद चेयरमैन फात्मा रजा के अनुसार, शहर क्षेत्र के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई के लिए 55 से 60 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। बारिश शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नाले-नालियों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब के निर्देशन में कारगिल क्षेत्र के बड़े नाले की तलीझाड़ सफाई कराई गई। जहां से भारी मात्रा में सिल्ट और कचरा निकाला गया। वहीं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार की देखरेख में गोपी चौक साहू धर्मशाला से लोटनपुरा तक नाले की सफाई कराई गई। इसके अलावा इमली चौक स्थित नाले से भी सिल्ट हटाई गई, जिससे क्षेत्र में जलभराव की आशंका कम हो सके।ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने और नालियों में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें