फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की हुई मौत के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मायके पक्ष का आरोप था कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की। पुलिस ने घटना की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी अफसाना ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी आयशा की शादी 20 अप्रैल 2024 को जफर के साथ की थी। शादी में बाइक, जेवर समेत घरेलू सामान दहेज भी दिया था। आयशा के ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार व चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
इसके चलते ससुराल पक्ष के लोग आयशा का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। 11 जुलाई को अफसाना को कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने विषाक्त पदार्थ दे दिया है। सूचना पर वह वहां पहुंची। यहां आयशा की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन

वह उसे राजकीय मेडिकल कालेज ले गईं। यहां कुछ ही देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अफसाना की तहरीर पर पति जफर, ससुर मुनस्सिर, सास आसमा, देवर उवैस, फैजुल, ननद सितारा और मंतशा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें