बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी सीमा ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीमा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिनांक 22 अप्रैल 2023 को प्रदीप कुमार उर्फ नीलू निवासी ग्राम रसूलपुर मजरा अतरासी थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। मगर ससुराल वाले खुश नहीं थे और शादी की पहली रात से दहेज को लेकर दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि 21 अप्रैल 2025 को पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता सीमा की ओर से पुलिस ने पति प्रदीप कुमार उर्फ़ नीलू, ससुर दिनेश कुमार, सास योगेश उर्फ गुड्डी व ननद प्रतीक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद