फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज कर रहा है राष्ट्र की सच्ची सेवा : बीएल वर्मा

विज्ञापन
यज्ञ महोत्सव में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को सम्मानित करते आर्य समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आर्यसमाज राष्ट्र का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्कृति बचाने का कार्य राष्ट्र की सच्ची सेवा है जो आर्य समाज कर रहा है। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि बिना दक्षिणा के कोई कार्य पूर्ण नहीं होता। ऐसे में आज दक्षिणा में सभी अपनी बुराइयां छोड़ने का संकल्प लें। संकल्प लें कि बाइक पर हेलमेट लगाकर चलेंगे। अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे। कोई गलत काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर योगाचार्य हरेंद्र आर्य, रविप्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, कोतवाल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें