फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झाड़ियों में छिपे मिले घरेलू गैस सिलिंडर, कालाबाजारी का शक

विज्ञापन
बदायूं के वजीरगंज में ​स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर ग्रमीणों की लगी लाइन। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
वजीरगंज। नगर में स्थित इंडियन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। गैस सिलिंडर लेने के लिए ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, एजेंसी गोदाम के पीछे झाड़ियों और घास-फूस के बीच घरेलू गैस सिलिंडर रखे मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने सिलिंडर छिपाकर रखने और कालाबाजारी की आशंका जताई है। बुधवार को ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

एजेंसी कार्यालय की दीवार पर खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक अंकित है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं का आरोप है कि सुबह 10 बजे तक भी कार्यालय का गेट नहीं खुलता। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग सुबह आठ बजे से ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
बिल्सी क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी श्रीपाल, धर्मेंद्र, मुनीश और यामीन ने एजेंसी की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निर्धारित समय पर कार्यालय खुलना चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। इसी बीच गोदाम के पीछे झाड़ियों में घरेलू सिलिंडर रखे मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि सिलिंडरों को जानबूझकर छिपाकर रखा जा रहा है ताकि उनकी कालाबाजारी की जा सके।
विज्ञापन

वजीरगंज निवासी भोलू ने बताया कि वह सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, जुबेर ने बताया कि सिलिंडरों से भरे दो ई-रिक्शा भेजे गए हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं है कि सिलिंडर कहां भेजे गए।
-
वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है, ऐसा अगर कोई मामला है तो बृहस्पतिवार को जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी

बदायूं के वजीरगंज में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर ग्रमीणों की लगी लाइन। स्रोत वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें