फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होटल, खोमचे-ठेलों पर खपाए जा रहे घरेलू सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
शहर में गैस एजेंसी के बाहर लगी गैस बुकिंग कराने वालों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध के असर का प्रभाव अब जिले में गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति अस्थायी तौर पर प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और ठेला-खोमचा संचालकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

कई जगहों पर कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कारोबारियों ने घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की कतारें लगने लगी हैं। यही नहीं वाहनों में लगी एलपीजी किटों में घरेलू सिलिंडर रिफलिंग किए जा रहे हैं। यदि इन पर रोक लग जाए तो व्यवस्थाएं और बेहतर हो सकती है।
जिले में होटल, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते की दुकानों और ठेला-खोमचों पर गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता है। सामान्य दिनों में ये सभी प्रतिष्ठान अधिकांशत: कामर्शियल सिलिंडर का ही उपयोग करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण मजबूरी में उन्हें घरेलू सिलिंडर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, ठेले-खोमचे वालों का कहना है कि गैस के बिना उनका काम पूरी तरह ठप हो सकता है, इसलिए मजबूरी में घरेलू सिलिंडर से काम चलाना पड़ रहा है। इस स्थिति का असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ने लगा है। कई एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर तो उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में देरी की शिकायत भी सामने आई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो घरों में खाना बनाने में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। बता दें कि जिले में कुल 53 गैस एजेंसियां हैं। यहां पर कामर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता बुधवार को 2731 और घरेलू सिलिंडरों की 23251 रही।


नियमों के खिलाफ है घरेलू सिलिंडर का उपयोग
घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाना निर्धारित है। बावजूद इसके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका उपयोग नियमों के विपरीत किया जा रहा है। विभाग ने निर्देश दिए है कि अगर किसी होटल या ढाबे में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल पाया जाता है तो संबंधित विभाग कार्रवाई भी कर सकता है।


घरेलू सिलिंडर पाने के लिए एजेंसी पर लगी लंबी लाइन
बिसौली। कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई है। पर्याप्त गैस उपलब्ध न होने के कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
बुधवार को जैसे ही गैस एजेंसी खुली बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंच गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी परिसर के बाहर तक लोगों की कतार लग गई। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। किशन लाल, मोहन कुमार, राहुल सिंह, सोहित गुप्ता, राहुल तिवारी का कहना है कि पिछले कुछ दिन से कस्बे में घरेलू गैस की किल्लत बनी हुई है। समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने में दिक्कतें आ रहीं हैं। खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी संचालकों से मांग की है कि कस्बे में घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद



बिल्सी में गैस बुकिंग नंबर बंद, उपभोक्ता परेशान







बिल्सी। पिछले दो दिन से नगर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों गैस बुकिंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा दिया गया बुकिंग नंबर लगातार व्यस्त या बंद आ रहा है, जिसके कारण समय पर गैस बुकिंग नहीं हो पा रही। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिन से गैस बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फोन नंबर या तो व्यस्त मिलता है या फिर बंद रहता है। लोगों का कहना है कि सिलिंडर 1200 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संवाद


शहर में शुरू नहीं हो सकी पाइप लाइन से गैस आपूर्ति
गैस सिलिंडर के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति कराने के लिए शहर का चयन किया था। वर्ष 2021 के अंत में काम शुरू हो सका था। कंपनी की ओर से शहर में 40 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई थी। साथ ही शहर में नेकपुर, आवास विकास, जलांधरी सराय, प्रेम नगर, पाल नगर, न्यू आदर्श कॉलोनी समेत तमाम मोहल्ले, कॉलोनियों के करीब पांच हजार घरों में गैस कनेक्शन तक कर दिए थे। बस, मीटर लगना बाकी रह गए हैं। जब गैस सप्लाई को लेकर परेशानी सामने आने लगी है तो लोग इस योजना के शुरू होने का इंतजार करने लगे हैं। उनका कहना है कि ऐसे में सिलिंडर भरवाने की जरूरत नहीं रहती।

.....
गैस एजेंसी संचालक बोले- पर्याप्त मात्रा में हैं घरेलू सिलिंडर



गैस एजेंसी के संचालक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। हालांकि मौजूदा समय में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं।



अब सिलिंडर लेने से पहले उनको कुछ नियमों का पालन करना होगा। मसलन, गैस की बुकिंग होनी चाहिए। इसके अलावा केवाईसी पूरा हो। पिछले सिलिंडर को लिए हुए 25 दिन पूरे हो गए हों। इन नियमों का पालन करने वाले किसी भी व्यक्ति को आसानी से सिलिंडर मिल जाएगा। हालांकि पहले की तरह सिलिंडर अब लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं।



गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि आपूर्ति में आई यह समस्या अस्थायी है। यदि अगले कुछ दिनों में कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बढ़ती है तो बाजार में स्थिति सामान्य हो सकती है और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।








गैस सिलिंडर रिफिल बुक करने के लिए नहीं है कहीं जाने की जरूरत,



आईवीआरएस/ फोन कॉल से बुकिंग



- भारत गैस – 7715012345 / 7718012345



- इंडेन गैस – 7718955555



- एचपी गैस – 8888823456



-



मिस्ड कॉल से बुकिंग



-भारत गैस –7710955555


- इंडेन गैस – 8454955555



- एचपी गैस – 9493602222







व्हाट्सएप से बुकिंग



-भारत गैस – 1800224344



-इंडेन गैस – 7588888824



-एचपी गैस – 9222201122







मोबाइल एप से बुकिंग



-भारतगैस हेलो बीपीसीएल



-इंडियन ऑयल वन



एचपी पे







ऑनलाइन माध्यम



पेटीएम, एमएजाॅन, गूगल पे, फोन पे व संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी गैस की बुकिंग की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अनावश्यक भीड़ से बचें। उपरोक्त माध्यमों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। जिले में गैस की कमी नहीं है। - सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
..

गैस की पर्याप्त उपलब्धता- डीएम



पूर्ति विभाग समेत सभी प्रशासनिक अफसरों व गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की गई है। सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए है कि नियमानुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं जाएं। जिले में गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कहीं कालाबाजारी का मामला सामने आएगा तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में गैस एजेंसी के बाहर लगी गैस बुकिंग कराने वालों की भीड़। संवाद

शहर में गैस एजेंसी के बाहर लगी गैस बुकिंग कराने वालों की भीड़। संवाद

शहर में गैस एजेंसी के बाहर लगी गैस बुकिंग कराने वालों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें