बदायूं। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के लिए आवंटित खाद्यान्न का वितरण 12 से 28 मार्च तक उचित दर की दुकानों से किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 11 किलोग्राम गेहूं, 14 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल और 10 किलोग्राम बाजरा निःशुल्क बांटा जाएगा, जबकि 3 किलोग्राम चीनी सशुल्क दी जाएगी।
वहीं पात्र गृहस्थी परिवारों को प्रति व्यक्ति 2 किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल और 2 किलोग्राम बाजरा, कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखंड अंबियापुर के ग्राम दबिहारी, फकीराबाद, बेहटा गुसाई, बेहटा जवी, बादशाहपुर, भीकमपुर, रायपुर मजरा, वमेढ़, बैरमई बुजुर्ग, सतेती चूरा तथा सिरासोल कुंवर सहाय में पात्र गृहस्थी परिवारों को 2 किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, एक किलोग्राम बाजरा और एक किलोग्राम मक्का (कुल 5 किलोग्राम) निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के बीच अपने-अपने उचित दर विक्रेताओं से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।