फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओआईसी की वायरल वीडियो मामले में लखनऊ तक हलचल, डीजी ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक सीएचसी के एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई जल्द हो सकती है। सीएचसी परिसर में साइकिल से हींग बेचते हुए एमओआईसी का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ तक हलचल मची है। डीजी हेल्थ ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को बरेली से जेडी हरीश चंद्रा भी उझानी सीएचसी पहुंचे और करीब एक घंटे तक यहां रुककर एमओआईसी व कर्मचारियों से बात की। इधर, आशा वर्कर ने मंगलवार को भी सीएमओ ऑफिस में एमओआईसी को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

जिले के एक एमओआईसी लंबे समय से विवादों में हैं। आशा वर्कर के आरोपों को लेकर डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यों की कमेटी ने अपनी जांच में उनको हटाने की सिफारिश की थी। इसके बाद भी सीएमओ के स्तर से एमओआईसी पर कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को एमओआईसी का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एमओआईसी सीएचसी परिसर में साइकिल पर चक्कर लगाते हुए हींग बेचते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। सोमवार और मंगलवार को यह वीडियो कई टीवी चैनल पर भी दिखाया गया। मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद लखनऊ तक हलचल मच गई। महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को बरेली से जेडी हरीश चंद्रा उझानी सीएचसी पहुंचे। माना जा रहा है कि अब एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई तय है। हालांकि, बात करने पर जेडी ने बताया कि वह वीडियो वायरल मामले में नहीं बल्कि किसी अन्य मामले में उझानी सीएचसी आए थे।
वीडियो जारी कर एमओआईसी ने दी सफाई
मंगलवार को एमओआईसी ने एक वीडियो जारी करके अपनी ओर से सफाई दी। वीडियो में उनकी ओर से कहा गया है कि वह 2.5 लाख लोगों पर अकेले डॉक्टर हैं। क्या उनको हंसने का अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि वह भारत माता की जय बोलते हैं और जय हिंद कहते हैं।
विज्ञापन

मामला उच्च अधिकारियों की जानकारी में है। पूरी जानकारी डीएम को भी दी गई है। एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई जल्द की जाएगी। डीजी के रिपोर्ट मांगने संबंधी मामले में अभी जानकारी नहीं है। व्यस्तता के चलते डाक नहीं देख सका हूं। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें