फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिड़े डॉक्टर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार रात मरीज के इलाज को लेकर दो डॉक्टरों के बीच जमकर विवाद हुआ। रात हंगामे की सूचना पर अस्पताल के अन्य डॉक्टर और सीएमएस भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को भी बुला लिया गया। एक डॉक्टर ने दूसरे डॉक्टर समेत कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कुछ लोग एक बालक को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे थे। उस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉ. नरेशपाल सिंह थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन लोगों ने कहा था कि इस बालक को खून चढ़ाया जाएगा। इस पर नरेशपाल सिंह ने कहा था कि गंभीर मरीजों को पहले देखेंगे। उसके बाद बच्चे को खून चढ़वाने की व्यवस्था करेंगे। उस दौरान इमरजेंसी में भीड़ भी थी। बताते हैं कि उन लोगों ने डॉ. कप्तान सिंह को फोन कर दिया। जिससे डॉ. कप्तान सिंह भी पहुंच गए। उसके बाद दोनों डॉक्टरों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और उनमें गालीगलौज होने लगी। इस पर डॉ. नरेशपाल सिंह ने पुलिस को बुला लिया। बाद में सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम और अन्य डॉक्टर इमरजेंसी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दोनों डॉक्टरों को समझाबुझाकर शांत कराया। नरेशपाल सिंह ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने हुए मारपीट करने के आरोप में तहरीर दी है। बहरहाल इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि ये दो डॉक्टरों के आपस का मामला है। उनके बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी।
जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने तहरीर दी है। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। - देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें