बदायूं के उझानी इलाके में हलवाई चौक के पास सड़क पर जा रहे प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बदायूं के उझानी क्षेत्र में गुरुवार को सड़क पर जा रहे एक चिकित्सक पर आवारा सांड ने हमला बोल दिया। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह साहूकारा निवासी चिकित्सक महेश चंद्र गुप्ता जा रहे थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। रास्ते में उझानी के हलवाई चौक के पास उन पर एक सांड ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें घायलावस्था में इलाज को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।