फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: उझानी में सड़क पर जा रहे डॉक्टर पर सांड ने किया हमला, मौत   

Thu, 24 Mar 2022 05:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

 बदायूं के उझानी इलाके में हलवाई चौक के पास सड़क पर जा रहे प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांड के हमले से चिकित्सक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में गुरुवार को सड़क पर जा रहे एक चिकित्सक पर आवारा सांड ने हमला बोल दिया। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घरवालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह साहूकारा निवासी चिकित्सक महेश चंद्र गुप्ता जा रहे थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। रास्ते में उझानी के हलवाई चौक के पास उन पर एक सांड ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें घायलावस्था में इलाज को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें