बदायूं। लालच भरी फोन कॉल पर विश्वास न करें। इस पर प्रश्न उठाएं और अपने रिश्तेदारों से चर्चा करें। यह बातें एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से की। मौका था उसावां रोड स्थित शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का।
उन्होंने बताया कि कोई अश्लील फोटो भेजकर रुपये मांगता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। कोई भी सरकारी एजेंसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं देती। एसपी सिटी ने बताया कि सावधानी के बाद भी घटना घटित हो जाती है। ऐसे में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के साथ अगर साइबर ठगी होती है तो वह टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करके 24 घंटे के अंदर अपना खाता फ्रीज करवा सकते हैं। एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर एक लाख रुपये के ठगी की सुनवाई होती है। इसके ऊपर रकम की सुनवाई साइबर थाने में होती है। बताया कि जिले में अब तक ठगी का 64 लाख रुपये वापस कराया गया है। इससे पहले विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा, प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा, शिक्षक कृष्ण हरि शर्मा ने एसपी सिटी का स्वागत किया। इसके बाद सरस्वती पूजन हुआ।
असफल होने पर न हो निराश
एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने छात्रों से कहा कि असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए। जहां भी गलती हुई है, उसे सुधार कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन का आधार ज्ञान और शिक्षा है। जीवन आभूषण से नहीं चमकता, वाणी से चमकता है। इसलिए शिक्षा बेहद जरूरी है।
छात्र ने अवनेश कुमार ने पूछा मोबाइल हैक हो जाए तो क्या करना चाहिए। एसपी सिटी ने बताया पहले तो मोबाइल में जरूरी दस्तावेज नहीं रखना चाहिए। हैक होने पर साइबर पुलिस व हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। किसी भी अंजान कॉलर से बात नहीं करनी चाहिए।
छात्र योगेंद्र ने पूछा कि एआई क्या है? एसपी सिटी ने बताया कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक नवीन तकनीक है। इसका इस्तेमाल हर किसी को नहीं करना चाहिए। इस तकनीक से जितना लाभ है, उतना ही गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में एआई के बारे में जानना चाहिए, लेकिन जागरूक होकर इस्तेमाल करें।
छात्रा अनुष्का सिंह ने पूछा अगर विषम परिस्थितियों व लक्ष्य में असफल हो जाए तो क्या करना चाहिए। एसपी सिटी ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को लक्ष्य पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
छात्र सूर्यकांत ने पूछा कि इतिहास के प्रश्न कैसे याद रखा जाए। एसपी सिटी ने बताया कि हमें हमारे घर, गांव, शहर का पता याद रहता है। वैसे ही इतिहास की जानकारी शिक्षण कार्य में महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए इतिहास की जानकारी को नियमित पढ़ते रहना चाहिए। स्वत: ही हर जानकारी यह रहेगी।
छात्र अवनेश कुमार।
छात्र अवनेश कुमार।
छात्र अवनेश कुमार।
छात्र अवनेश कुमार।
छात्र अवनेश कुमार।