फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि मजाक न बन जाएं बेसिक स्कूलों की परीक्षाएं

Fri, 17 Mar 2017 12:19 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक स्कूलों की परीक्षा को बनाए गए चार सचल दल  
 बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की निगरानी के लिए बीएसए ने जिले में चार सचल दलों का गठन किया है, ताकि पिछले वर्षों की तरह परिषदीय परीक्षाएं मजाक बनकर न रह जाएं। जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2476 है। इनमें 1802 प्राथमिक, 656 उच्च प्राथमिक और 18 कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हैं, जिनमें परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव ने बताया कि केंद्रों की निगरानी के लिए चार सचल दल बनाए गए है। इनमें एक बीएसए का है। दूसरा जिला समन्वयक प्रशिक्षण का, तीसरा जिला विशेष प्रशिक्षण समन्वयक और चौथा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान का सचल दल बनाया गया है। इसके अलावा एनपीआरसी प्रभारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। बीएसए ने निर्देश दिए है कि प्रभारी अधिकारी, सचल दल अपने सदस्यों से समन्वय स्थापित कर परीक्षा के प्रत्येक दिन विद्यालयों में परीक्षा का निरीक्षण कर रिपोर्ट सायं चार बजे तक उनको उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें