फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ाने लगे अफसर

Fri, 17 Mar 2017 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सत्ता परिवर्तन के बाद अफसर भिड़ा रहे जुगाड़
 विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा को सूबे में प्रचंड बहुमत मिला है। हालांकि, अभी सरकार बनने में देरी है। इससे पहले भाजपा के सामने मुख्यमंत्री तय करना चुनौती है। तमाम अफसर ऐसे में भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ाने लगे हैं।
विज्ञापन

यह बात जगजाहिर है कि सपा सरकार में सपा नेताओं ने अपने चहेते अधिकारियों को अहम कुर्सियों पर काबिज किया था। सत्ता परिवर्तन के बाद सूबे में तबादला और पोस्टिंग का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में तमाम बड़े अफसरों ने अभी से भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। तमाम अफसर अपनी नई पोस्टिंग को लेकर जुगाड़ अभी से भिड़ा रहे हैं। भाजपा के विधायकों से भी नजदीकियां निकाली जा रही हैं। फिलहाल सभी की नजर नई सरकार के मंत्री मंडल पर है। जिले में कई अफसर ऐसे हैं जो सपा नेताओं के बेहद चहेते थे। सपा नेताओं की मेहरबानी से ही वह बदायूं में लंबे समय तक जमे रहे। नई सरकार के गठन के बाद यह अफसर अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें