फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: हूटर बजाते हुए डीएम की गाड़ी को किया ओवरटेक, पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ा

Fri, 03 Apr 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने तेज रफ्तार से कार दौड़ाई और हूटर बजाते हुए डीएम की गाड़ी को ओवरटेक किया। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया। उसकी कार को सीज कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने सीज की कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में डीएम की गाड़ी के आगे हूटर बजाते हुए ओवरटेक कर निकले कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचे परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार सीज कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की दोपहर थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास एक कार चालक हूटर बजाता हुआ डीएम की गाड़ी के आगे निकला। इसके बाद डीएम के निर्देश पर टीएसआई विनय पांडेय व थाना सदर बाजार पुलिस ने कार चालक को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। टीएसआई ने कार की लोकेशन जीआईसी तिराहे के पास ट्रेस की। 

जब टीम वहां पहुंची तो वह वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जीआईसी तिराहे के पास उसे घेर लिया। टीएसआई को देखते ही चालक ने फिर कार भगाने की कोशिश की। इस बीच कार का पहिया टीएसआई के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस टीम ने काफी मशक्कत कर युवक को पकड़ा। 
विज्ञापन


आरोपी के पिता हैं अधिवक्ता 
उसकी कार से पुलिस की टोपी मिली। कार पर वीआईपी व अधिवक्ता लिखा हुआ था। कार के अंदर डैशबोर्ड पर नीली-लाल फ्लैश लाइट लगी थी। पूछताछ में पता चला कि उसके पिता अधिवक्ता है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसका उपचार चल रहा है। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि कार सीज कर दी गई है। हिरासत में लिए गए आयुष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें