फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद ब्लॉक सहसवान के ग्राम खैरपुर-खैराती के पीएमश्री संविलियन विद्यालय में स्थापित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। लर्निंग लैब के रूप में बनाए जा रहे आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित 18 बिंदुओं पर कराए गए कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र लर्निंग लैब के रूप में बनाए जा रहे हैं। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्राम प्रधान स्वयं आकर अपने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र किस प्रकार बनाना है और वहां कौन-कौन सी सुविधाएं होनी चाहिए। इसकी जानकारी प्रत्यक्ष रूप से ले सकते हैं ताकि भविष्य में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऐसी ही व्यवस्थाएं हो सकें। इस अवसर पर एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसा होगा आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र
डीपीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 18 बिंदुओं पर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया गया है। उसमें सुरक्षित पेयजल के तहत नल से जल के साथ ओवरहेड टैंक, शौचालय व मूत्रालय में पानी की व्यवस्था, बाल मैत्री शौचालय, महिला शौचालय, बालक-बालिकाओं को बाल मैत्री होना चाहिए। शौचालय में टाइल्स की व्यवस्था, केंद्र में पोताई व पेंटिंग की व्यवस्था, आंतरिक व बाहरी विद्युत लाइन की व्यवस्था, चाहरदीवारी, पठन-पाठन को कम ऊंचाई के डेक्स-बेंच, दिव्यांग शौचालय, रेलिंग व रैंप की व्यवस्था आदि शामिल हैं। केंद्र कम से कम 56 वर्ग मीटर में बना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें