संकट मोचन दरबार कष्ट निवारण यज्ञ में हिस्सा लेते लोग। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला चार स्टेट बैंक रोड स्थित संकट मोचन दरबार में शनिवार को कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। उसमें उपस्थित भक्तों ने अपने संकट के निवारण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी।
दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि यज्ञ में आहुति देने से देवता प्रसन्न होते हैं। वह हमें आशीर्वाद प्रदान करते है। हनुमान जी के बाल रूप को बालाजी महाराज कहा गया है। मेहंदीपुर घाटा राजस्थान में उनका प्रमुख धाम है, जहां उनके साथ भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार विराजमान हैं। भक्त वहां जाकर बालाजी महाराज के चरणों में अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त इस हवन-यज्ञ में हिस्सा लेता हैं, उनके सारे कष्ट बालाजी महाराज हर लेते हैं। इस मौके पर आलोक सक्सेना, कुसुम शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, शिवांक शर्मा, श्रेया शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे। संवाद