फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें हटाने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया

Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
विज्ञापन
dm - फोटो : amarujala
विज्ञापन
- हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कॉलेज और मंदिर के पास स्थित देशी एवं अंग्रेजी की शराब की दुकानें हटाए जाने को लेकर डीएम अनिता श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना ने कहा कि बिल्सी नगर के मुख्य बंबा चौराहे के पास देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानें स्थित है। इससे मात्र 50 मीटर की दूरी पर नगर का प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर एवं छात्राओं का एक मात्र कॉलेज आर्य कन्या इंटर कॉलेज मौजूद है। शराब की दुकानों पर आने वाले शराबी लोग अक्सर नशे की हालत में महिला एवं छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। कभी-कभी राहगीरों के साथ भी झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाते हैं। 
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि कोई शराब की दुकान मंदिर एवं कॉलेज के निकट नहीं होनी चाहिए। इस समस्या को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष पवित्र उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए शराब की दुकानों को नहीं हटवाया को इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाहिनी के संरक्षक आदित्यनाथ योगी से करेंगे। ज्ञापन देने वालों में नगराध्यक्ष विजनेश कुमार सोलंकी, हरवंश वशिष्ठ, अर्पित शर्मा, दीपक माहेश्वरी बाबा, अखिल मालपाणी, रजत सक्सेना, अजीत तोमर, आशीष सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें