फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित 13 ब्लॉक प्रमुखों को डीएम ने दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शुक्रवार को राज्यमंत्री महेश गुप्ता, डीएम दीपा रंजन, एडीएम ऋतु पुनिया, विधायक राजीव कुमार सिंह, कुशाग्र सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने 13 ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए लोगों को प्रमाण पत्र भेंट किए। वजीरगंज और बिसौली ब्लॉक में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पदों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक कादरचौक से वीरेंद्र पाल सिंह, सहसवान से कृति सिंह, दहगवां से नीलम, समरेर से श्रद्धा सक्सेना, दातागंज से अतेंद्र विक्रम सिंह, म्याऊ से विनीता कुमारी, इस्लामनगर से गजेंद्र सिंह यादव, जगत से यादवेंद्र सिंह शाक्य, अंबियापुर से रेखादेवी भारती, उझानी से शिशुपाल शाक्य, आसफपुर से ओमकृष्ण, सालारपुर से विचित्रा देवी और उसावां से ममता सिंह को निर्विरोध निर्वाचन के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के प्रमाण पत्र दिए गए। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को बधाई दी। डीएम दीपा रंजन ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों को विकास का पहला पायदान माना जाता है। सभी ब्लॉक प्रमुख अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करें। विकास के लिए प्रशासन की ओर से उनको हर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें