फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गौशाला में डीएम को मिली अव्यवस्था, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को उझानी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और असंतोष जताया। निरीक्षण के समय गौशाला में साफ-सफाई व अन्य प्रबंध ठीक नहीं थे। इसलिए डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैठक के बाद डीएम अवनीश राय और एडीएम प्रशासन अरुण कुमार उझानी पहुंचे। उन्होंने मोहल्ला नझियाई स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गौवंशों को परेशानी हो सकती है। इसलिए गौशाला में गंदगी व पानी जमा होने की समस्या दूर करने के साथ ही चारे और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नरऊ तालाब का भी जायजा लिया और वहां बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें