फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा का घटता जलस्तर देख डीएम ने जताई चिंता

विज्ञापन
बदायूं के ककोड़ा मेला की तैयारियों का जायजा लेते जिला​धिकारी अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा व अ
विज्ञापन
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रशासन सक्रिय रहा। शाम तीन बजे डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गंगा की उपधारा में घटते जलस्तर को देखकर दोनों अधिकारियों ने चिंता जताई। बोले, जलस्तर घटने की यही रफ्तार रही तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


निरीक्षण में सामने आया कि जिस स्थान पर मेला बसाया जा रहा है, वहां गंगा की उपधारा में पानी काफी कम है। आशंका है कि अगले 20 दिनों में जलस्तर और नीचे जा सकता है। मुख्य स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में स्नान के लिए पर्याप्त और स्वच्छ जल की व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है।
डीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ व प्रवाहित जल मिल सके। उन्होंने कहा कि सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ककोड़ा मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन सड़क, घाट, पेयजल, सफाई, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

घाट पर एसडीएम सदर साईं आश्रित शाखमुरी के नेतृत्व में तैयारियों को व्यवस्थित किया जा रहा है। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम कर समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम मानवेन्द्र सिंह, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार सिंह, इंजीनियर पवन कुमार गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें