फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर पड़ी पीपीई किट का कराएं निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद में उनका कछला गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ऐसे में जो भी लोग पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं, वह अपनी किट को वहीं पर उतार कर फेंक आते हैं। जिसकी वजह से संक्रमण बढ़ने का खतरा बरकरार है। इसको लेकर अमर उजाला ने एक मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने ईओ को घाट पर सफाई व्यवस्था और पीपीई किट के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का दाह संस्कार कछला गंगा घाट पर किया जा रहा है। दाह संस्कार में शामिल लोग पीपीई किट को गंगा किनारे छोड़कर चले आते हैं। जिसकी वजह से पीपीई किट घाट किनारे और गंगा में तैरती हैं। इससे वहां आ रहे अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जनहित को देखते हुए अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। डीएम ने कछला ईओ को निर्देशित किया है कि वह घाट पर पीपीई किट का निस्तारण कोविड नियमावली के तहत कराए। घाट में स्वच्छता बरकरार रहनी चाहिए।
जानकारी मिली है कि पीपीई किट कछला गंगाघाट के किनारे पड़ी हुई हैं। इसको लेकर कछला के ईओ को निर्देशित किया है। ताकि उनका ठीक तरीके से निस्तारण हो सके। - दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें