फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने स्कूली वाहनों पर नहीं लगवाए जीपीएस और सीसीटीवी, डीएम ने वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिस्टम इतना बेहाल हो चुका है कि अधीनस्थ अफसर डीएम के निर्देश को भी नजरअंदाज कर दे रहे हैं। करीब दो महीने पहले डीएम कुमार प्रशांत ने स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश डीआईओएस को दिए थे। मगर डीएम के आदेश को डीआईओएस ने हवा में उड़ा दिया। यानी स्कूल बसें अब भी बगैर जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे के दौड़ रही हैं। बुधवार को इस मामले का खुलासा डीएम ने बुलाई स्कूल प्रबंधकों की बैठक में हुआ। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईओएस का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम कुमार प्रशासन बेहद गंभीर हैं। बुधवार को डीएम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूलों के प्रबंधक भी शामिल रहे। डीएम ने स्कूल प्रबंधकों से साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आठ मार्च तक स्कूली वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जमा न दिए जाएं। बगैर फिटनेस के किसी भी दशा में स्कूली वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाली वैन कंडम और एलपीजी से चलती मिली तो सीज कर दी जाएगी। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि यातायात में बाधक टेंपो का स्टैंड शहर से बाहर बनाया जाए। गड्ढे वाले मार्गों को ठीक किया जाए।
डीएम के दौरान डीएम को पता चला कि उनके निर्देश के बावजूद स्कूल बसें बगैर जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे के दौड़ रही हैं। उनके निर्देश के बावजूद इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने रुचि नहीं ली। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और डीआईओएस के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय की बसों में जब तक जीपीएस और सीसीटीवी नहीं लग जाते तब तक डीआईओएसका वेतन रुका रहेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्कूली वाहनों का फिटनेस दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्किंग नहीं बनाई तो स्कूल की मान्यता होगी निरस्त
डीएम ने कहा कि कुछ स्कूलों के पास वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं है। इससे स्कूली वाहन रोड किनारे थोड़ी जगह होने पर भी वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। डीएम ने कहा कि स्कूल प्रबंधक निजी पार्किंग स्टेंड बनाएं। पार्किंग न होने पर कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित विद्यालय की जवाबदेही होगी। संबंधित स्कूल की मान्यता भी निरस्त की जा सकती है।
रोडवेज और पीडब्ल्यूडी के पास से हटाएं शराब की दुकान
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस व राज्य सड़क परिवहन निगम के एआरएम राजेश कुमार ने रोडवेज के सामने से शराब की दुकानें हटवाने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने रोडवेज की दुकानों को तत्काल दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्देश आबकारी विभाग को दिया।
लोनिवि के प्रांतीय खंड के अभियंता को जारी होगा नोटिस
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दातागंज और बाईपास रोड पर दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए बहुत धीमी गति से काम चल रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई। इसको देखते हुए डीएम ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें