मूसाझाग थाना में फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम और एसएसपी ने मूसाझाग थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार करें। डीएम अवनीश राय ने ने पुलिस अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए आमजन से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर छह शिकायतें आई। उनके निस्तारण कराने को संबंधित को निर्देश दिए गए। कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करें। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया। कहा कि छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को समय से दें ताकि समय रहते उसका निदान किया जा सके। मुजरिया में क्षेत्र के चार लेखपाल ही समाधान दिवस में पहुंचे। इसलिए लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
हल नहीं हुई समस्या
कादरचौक। समाधान दिवस में कई शिकायतें आई लेकिन किसी की समस्या हल नहीं हुई। सदाठेर के ग्रामीण रामविलास, रामखिलाडी, राज विहारी, भगवानदास सहित अन्य लोगाें ने रोजगार सेवक की शिकायत की। इस मामले में लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या को हल करना था लेकिन वह नहीं गए। संवाद