कांवड़ यात्रा में डीजे पर पाबंदी का अखिल भारत हिंदू महासभा ने विरोध किया है। पुलिस-प्रशासन के तुगलकी फरमान के विरोध में शनिवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। हिंदू महासभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि डीजे पर पाबंदी नहीं मानी जाएगी। आरोप लगाया कि पुलिस डीजे संचालकों को परेशान कर रही है। उनके डीजे थानों में जमा कराए जा रहे हैं।
इससे पहले मालवीय आवास पर हुई बैठक में मुकेश पटेल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पाबंदी संबंधी कोई शासनादेश नहीं है। डीके का साउंड 70 डेसीमिल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। कांवडिय़ा सिर्फ दो सुराही लगाते हैं। इससे वायु प्रदूषण नहीं होता। पुलिस डीजे संचालकों को परेशान कर रही है। उनके डीजे थानों में जमा कराए जा रहे हैं। पुलिस के पास डीजे जब्त करने का कोई अधिकार नहीं है। डीजे जमा कराए जाने से डीजे संचालकों में रोष है। पटेल ने ऐलान किया कि हिंदू महासभा डीजे पर पाबंदी को नहीं मानेगी।
इस मौके पर विक्रम गोस्वामी, रामशरण लाल, महेंद्र कुमार, नवल किशोर मिश्रा, चंद्र प्रकाश, करन, अनिल, विशाल, अमन, जतिन, विक्की, सागर, अरविंद, प्रमोद, सतीश कश्यप, अजय कुमार गुप्ता, देव कश्यप, प्रदीप कश्यप, सर्वेश, कैलाश सागर, वीरेश, अशोक सागर, धर्मेंद्र, धर्मवीर, विजय, दीपक आदि रहे।