फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 100 मीटर दौड़ में दिव्यांग करन आए प्रथम

विज्ञापन
दातागंज के बीआरसी पर दौड़ में हिस्सा लेते बच्चे।स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
दातागंज। दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई। इसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बौरा के करन ने प्रथम स्थान हासिल किया गया।
विज्ञापन

तहसील दातागंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में म्याऊं, उसावां, समरेर, दातागंज के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बौरा के करन प्रथम, शंकरपुर के नारायण द्वितीय, दातागंज के ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे।
प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सैजनिया के रूपेश प्रथम, दातागंज के अरशद द्वितीय, कुड़ा के अजय तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर विशेष शिक्षक आशुतोष कुमार मिश्रा, श्यामवीर सिंह, विनय सक्सेना, विजय कुमार सागगर, सुरेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें