फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवहार और आचरण से लेनी चाहिए प्रेरणा : निराला महाराज

विज्ञापन
शिव पुराण की कथा सुनाते निराला महाराज। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में चल रही शिव महापुराण कथा में आचार्य संत निराला महाराज ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। उन्होंने दुख से भरे संसार में साधु-संतों के मार्गदर्शन की महत्ता भी बताई।
विज्ञापन

कहा, जो दावा करे दुख मिटाने का, वो नकली है। क्योंकि असली ऐसा कर ही नहीं सकता। असली साधु समझाता है कि इंसान का शरीर संसार में आया है तो उसे दुख भी मिलेगा, लेकिन भगवान पर भरोसा रखने से दुख के आने-जाने का पता नहीं चलेगा।
उन्होंने शिवभक्तों को आचरण की शुद्धता बताते हुए कहा कि शब्दों से प्रेरणा देने वाला यहां हर कोई मिल जाएगा, लेकिन अपने व्यवहार और अपने आचरण से प्रेरणा देने की कोशिश करनी चाहिए, जो हम दूसरों को सिखाते हैं, वो स्वयं हमें ग्रहण करना चाहिए। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें