फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरियाणा और गोवा की तरह मिले लाभांश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोटेदारों को राशन वितरण में हो रही परेशानी को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की ओर से डीएसओ कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा को सौंपा गया। समस्याओं के निदान व मांगों को पूरा कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कोटेदारों को अनाज पर 90 रुपये प्रति क्विंटल तथा चीनी पर 70 रुपये लाभांश मिल रहा है, जबकि हरियाणा, गोवा, दिल्ली में दो सौ रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि यहां भी लाभांश बढ़ाया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि राशनकार्ड धारकों से फीडबैक लेने के लिए फोन किया जाता है तो सही जानकारी नहीं दी जाती। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.आरजी गोस्वामी ने शासनादेश के अनुसार गुणवत्तायुक्त अनाज कोटे के दुकान पर पहुंचाने की मांग भी की गई। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें