बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जो शुक्रवार रात आठ बजे से लागू हो जाएगा।
रूट डायवर्जन प्लान
- फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर से आगरा-दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन म्याऊं चौकी से डहरपुर-दातागंज-बेलाडांडी-फतेहगंज पूर्वी-बरेली-आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- बरेली से कासगंज, आगरा व दिल्ली को जाने वाले वाले वाहन गैनी आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- मुरादाबाद से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- चंदौसी से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला गैनी होते हुए जाएंगे।
- कासगंज, आगरा, दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली व फर्रुखाबाद को जाने वाले वाहनों को अलीगढ़ नरौरा होकर सहसवान बिसौली- आंवला-गैनी होते हुए जाएंगे।
- बरेली को जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुंवरगांव-आंवला-अलीगंज-गैनी होते हुए निकाले जाएंगे।
- बदायूं से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसे बस स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा होते हुए जाएंगे।
- बदायूं से फर्रुखाबाद के लिए रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए दातागंज तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग से निकालेज जाएंगे।
- बदायूं से एटा व अलीगढ़ जाने वाले के लिए जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक, कादराबाद होते हुए निकाले जाएंगे।
डायवर्जन के रहेंगे स्थान
उझानी बरी बाईपास, मुजरिया चौराहा, राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा, सहसवान में कछला रोड, आंवला-कुंवरगाव चौराहा बाईपास, सरदार पटेल चौक बाइपास, बीआरबी तिराहा, मझिया मोड़, कैशव पुलिस चौकी, सरदार भगत सिंह चौक, जालंधरी सराय चौराहा, नौशेरा तिराहा, बिल्सी मोड़ तिराहा, और दातागंज तिराहा।