फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डुबकी लगाई, खिचड़ी  दान कर कमाया पुण्य 

Sat, 14 Jan 2017 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगाई, खिचड़ी  दान कर कमाया पुण्य  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगल आरती में शामिल हुए गंगा भक्त
 मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। मंगल गीत गाकर परिवार व लोकहित की कामना की। रेवड़ी, मूंगफली का दान किया। कुष्ठ रोगियों को भी दान देते हुए खिचड़ी भोज कराया। मोहित शर्मा, सुमित तोमर, नवीन देवेंद्र सिंह, शिव सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय एकता  परिवार के तत्वावधान में कछला गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर गंगा के घाटों  की सफाई की। तत्पश्चात मां गंगा की आरती व दीपदान किया। 
विज्ञापन

अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने कहा कि आज ही के दिन भगवान भगीरथ मां गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंगा, यमुना आदि सभी नदियां अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं लेकिन कोई भी इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है।  उपाध्यक्ष सोनू शर्मा ने भी विचार रखे। सुजीत कश्यप, डॉ. आशुतोष उपाध्याय,  सोनू शर्मा, रमेश वर्मा, रामदास, रघुवीर सिंह, सियानंद, रामचरण, रघुवीर दास आदि मौजूद रहे। जरीफनगर के गुरु विरजानंद सरस्वती विद्या मंदिर में  संक्रांति पर खिचड़ी खिलाई। इस मौके पर लोकमन वर्मा, संजीव, उमेशचंद्र,  रविंद्र आदि ने पर्व का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें