एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ा घायल हाजी सलीम। संवाद
बदायूं। इस्लामनगर में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी सलीम के साथ कुछ दबंगों ने दुकान में घुसकर मारपीट की। हाजी सलीम का कहना है कि वह 19 जनवरी को लाला भूरे की दुकान पर बैठकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। तभी कुछ लोग भूरे की दुकान पर पहुंचे और उन्हें बुलाकर ले गए। वह अपनी दुकान पर ऑफिस में जाकर बैठ गए। तभी मनिहार मोहल्ले के चार-पांच लोग एक कार में सवार होकर आए और उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
उनकी गुल्लक की चाबी मांगी। चाबी न देने पर उन्होंने मारपीट की गई। उन्हाेंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम लेकर आपत्तिजनक शब्द बोले और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
इसपर भाजपा नेता सलीम ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय आकर शिकायत की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद