फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के डॉ. राजेश जिलाध्यक्ष और डॉ. अवधेश बने सचिव

विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा संघ के चुनाव के बाद मौजूद पदा​धिकारी और अ​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जनपद इकाई की बैठक में डॉ. राजेश वर्मा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। सचिव पद के लिए कछला के चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह और कादरचौक के चिकित्साधीक्षक डॉ. अवधेश राठौर के बीच चुनाव हुआ, इसमें डॉ. अवधेश विजयी रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर चुनाव प्रभारी सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने कहा कि अध्यक्ष और सचिव सभी चिकित्साधिकारियों की राय लेकर एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन करेंगे और पीएमएस एसोसिएशन को मजबूत बनाएंगे।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह यादव ने सभी चिकित्साधिकारियों को समाज के सभी वर्गों के साथ तालमेल बनाकर बहुत ही सूझबूझ के साथ अपनी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। सीएचसी दातागंज के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सक्सेना ने कहा कि सभी चिकित्सकों को सारे भेदभाव मिटाते हुए एक टीम के रूप में कार्य करना होगा।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में बदायूं के सभी चिकित्साधिकारियों को संघ से जोड़ेंगे। सचिव डॉ. अवधेश राठौर ने कहा कि पीएमएस हर माह एक बैठक का आयोजन करेगी। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र पटेल डॉ. अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रश्मिदीप गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें