जिला स्तरीय लोकगीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर वजीरगंज लौटे बच्चे।
वजीरगंज। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से बदायूं में डायट के ऑडिटोरियम में 28 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव की लोकगीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर वजीरगंज के संगीत कला केंद्र के बच्चों ने कस्बे और जनपद का नाम रोशन किया। रितिक, विराट, अनामिका, दिव्यांशी आजाद, कशिश शर्मा, मोहिस्का, मोक्षिका और वैष्णवी के वजीरगंज पहुंचने पर लोगों ने उनका भरपूर सम्मान किया। टीम की कैप्टन सृष्टि शर्मा और सह-कैप्टन वैष्णवी शर्मा ने बताया कि सभी बच्चे 10 दिन तक विशेष अभ्यास कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद