फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अपराध निरोधक कमेटी ने शिक्षिका को किया सम्मानित

विज्ञापन
जिला जेल में ​शि​क्षिका को सम्मानित करते अनिक के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ज़िला कारागार में जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध अध्यापिका गुलशन अफरोज को सम्मानित किया।
जिला सचिव मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। कहा कि लगभग तीन वर्षों से अध्यापिका गुलशन अफरोज जेल में निरुद्ध बंदियों व बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने भी अध्यापिका गुलशन अफ़रोज़ के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सहसचिव डॉ. नेत्रपाल सिंह सैलानी, पूर्व प्रधानाचार्य सीपी सिंह, मोहम्मद आरिफ नूरी, हाफिज तफ़ज़्ज़ुल हुसैन खां, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, शाने आलम के अलावा जेलर कुंवर रणंजय सिंह, उपकारापाल मोहम्मद खालिद खान, उप जेलर अनन्या अत्री, अंबरीश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें