फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीसीटीवी कैमरों से लैस हुईं जिले की सीमाएं, जिगजैग बैरियर लगाए गए

विज्ञापन
संभल जिले की सीमा पर वाहन चेकिंग करती जरीफनगर थाना पुलिस।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सभी प्रमुख हाईवे पर दूसरे जिलों से मिलने वाली सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां जिगजैग बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। रात में पुलिस कर्मी पूरी छानबीन के बाद ही वाहनों को जिले की सीमा में प्रवेश करने दे रहे हैं। इससे काफी हद तक बाहरी बदमाशों के जिले में आने पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

बदायूं जिले से कासगंज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, संभल और रामपुर जिले की सीमाएं जुड़ी हैं। पिछले कुछ समय की घटनाओं पर गौर करें तो कई ऐसी वारदात हुईं, जिनमें बदमाश आसानी से जिले की सीमा में आए और घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गए। दो साल पहले फैजगंज बेहटा, बिसौली और वजीरगंज थाना क्षेत्र में कई घटनाएं हुईं थीं।
मुरादाबाद जिले से बदमाश अपने वाहनों में सवार होकर आते थे और लूटपाटकर करके भाग जाते थे। अभी पांच दिन पहले कासगंज जिले के कार चालक की हत्याकर उसका शव उसहैत थाना क्षेत्र में लाकर डाला गया था। ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी करा दी है। प्रत्येक सीमा पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उनके आदेश पर जिले की प्रत्येक सीमा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हाईवे से जुड़ी सीमाओं या अन्य रास्तों पर पुलिस बल लगाकर वाहन चेकिंग कराई जा रही है। मुख्य रास्तों पर जिगजैग बैरियर लगाए गए हैं। यहां तैनात पुलिस टीम वाहनों को बिना चेकिंग के निकलने नहीं दे रही है। इससे बाहरी बदमाशों पर नकेल कसेगी। वह घटना को अंजाम देकर आसानी नहीं भाग सकेंगे।
-
- जिले की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए गए हैं। प्रत्येक सीमा पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कराई जा रही है। किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें