फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 43 वाईफाई हॉट स्पाट बनेंगे

Wed, 08 Jul 2015 11:59 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजीटल इंडिया की राह आसान करने के लिए बीएसएल अपने आफिस से बाहर तो आया ही है, अपने आफिस और तकनीकी संस्थान के करीब लोगों को लाने पर भी काम कर रहा है। इसी के तहत जिले में 43 वाईफाई स्पाट बनेंगे। इसके लिए 27 स्थानों को चिह्नित किया गया है। यही नहीं ग्राम पंचायत स्तर तक संचार व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। इससे नेट सिस्टम की प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी। डीडीएम बीपी सिंह यादव ने जानकारी देते हुए कई नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जो बदायूं संचार जिला में लागू होंगी।
विज्ञापन

दूरसंचार कार्यलय पर पत्रकारों से मुखातिब टीडीएम यादव ने बताया कि इसके लिए एक जुलाई से सात जुलाई तक पीएम की महत्वाकांक्षी योजना डिजीटल इंडिया के लिए जनसंपर्क और कैंप के कार्यक्रम किए गए। गैस, बिजली, राशन आदि के लिए इंटरनेट-यूजिंग की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि कैसे ई-गवर्नेंस से एम-गवर्नेंस की ओर काम हो रहा है। यादव ने कहा कि इसके तहत ही जिले के दर्जनों स्कूलों के सैकड़ों स्टूडेंट्स की यहां विजिट कराई गई है। इसमें स्टूडेंट्स को नेट यूजिंग के लिए सभी जरूरी बातों की जानकारी दी है। स्टूडेंट्स ने भी इसमें रुचि ली है। ग्राम पंचायतों को डिजीटल इंडिया कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। अलग-अलग खंड बनाकर ब्लाकवार काम किया जा रहा है। अभी गांवों में मशीन स्थापित करने में प्रधान और स्कूली अध्यापकों को सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए प्रशासन का सहयोग भी जरूरी है।
टीडीएम ने बताया कि बीएसएनएल ने रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लैंड लाइन से किसी भी कंपनी के फोन पर वार्ता नि:शुल्क कर रखी है। लैंड लाइन नंबर से नेट का प्रयोग कहीं अन्यत्र भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी पहचान देने की सुविधा भी इसमें हैं। लैँड लाइन की ग्रोथ 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि नेशनल मिशन एजूकेशन संचार जिला के 15 डिग्री कॉलेजों को 20 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसमें ब्राडबैंड की सुविधा है। कॉलेज से इसका मात्र 1/4 बिल ही लिया गया है। डिजीटल लॉकर और डिजीटल सिग्रेचर की सुविधा दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमां, करियामई, कौल्हाई, मिर्जापुर सोहरा और सिसइयां गुसाई में बीटीएस (टॉवर) लगाए गए हैं और बची झझरऊ, बनेई, बरौर, धनारी पट्टी बालू शंकर, परवेज नगर, रियोनइयां,, रियोनाई, संजरपुर बालजीत और संासद के गोद लिए गांव दुर्गपुर जरीफनगर में बीटीएस (टॉवर) लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें