फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 153 नए ग्राम प्रधान

Sun, 10 May 2015 07:54 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य में होने वाले क्षेत्र पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में नए सिरे से नई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का परसीमन कर लिया गया है। जिसके तहत जिले में जनता 885 के विपरीत 1038 प्रधानों का निर्वाचन करेगी। वहीं 996 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के स्थान पर 1266 चुने जाएंगे जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 10941 से बढ़कर 12894 हो गई है। इस तरह जिले में 153 प्रधान, 270 क्षेत्र पंचायत सदस्य औ 1953 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों की संख्या भी 41 से बढ़कर 51 हो गई है। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों का नया परसीमन जारी होने के साथ ही चुनाव को लेकर भी लोगों ने तैयारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

भौगोलिक दृष्टि से बदायूं जिला सूबे में दूसरे नंबर पर आता है।
लिहाजा, बीते क्षेत्र पंचायत के चुनावों में यह देखने में आया कि तमाम गांवों में बहुत अधिक जनसंख्या होने के बाद प्रधान चुना जाता रहा। तो सैकड़ों की संख्या में कम आबादी होने पर ही प्रधान और क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होता रहा। हर बार क्षेत्र पंचायत के नए परसीमन की बात होती थी, ताकि जनसंख्या के आधार पर प्रधान और क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हो। शासन से सिग्नल मिलने के बाद जिला स्तर पर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के नए परसीमन की प्रक्रिया शुरू हुई। आपतियां मांगे जाने के बाद उनका निस्तारण किया गया और परसीमन को अब अंतिम रूप दे दिया गया है। छोटे-छोटे गांवों में प्रधान चुने जाएंगे इसके लिए राजनीतिक दल भी सहमत थे सो लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन करते हुए नए परसीमन की इच्छा जाहिर की थी। नए परसीमन के मुताबिक इस साल होने वाले क्षेत्र पंचायत के चुनावों में जिले में 153 नए ग्राम प्रधान चुने जाएंगे।
बता दें कि पहले प्रधानों की संख्या 885 थी जो नये परसीमन के अनुसार बढ़कर 1038 हो गई है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी बढ़ गई है। पहले 966 संख्या थी जो अब 1266 हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पहले 10941 थी जो अब 12894 हो गई है। इसके अलावा नये परसीमन का असर जिला पंचायत सदस्यों की संख्या पर भी पड़ा है जो 41 के स्थान पर 51 हो गई है। यानि की दस नए जिला पंचायत सदस्य भी चुने जाएंगे।
विज्ञापन



परसीमन के साथ ही तैयारी कर दी शुरू
बदायूं। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत का परसीमन जारी होने के बाद इस साल होने वाले चुनाव में भाग्य आजमाने के इच्छुक लोगों ने चुनाव की तैयारी भी शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े लोग अपने पक्ष में अभी से माहौल बनाने को गांवों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलानों के लिए उनके कामकाज में जुट गए हैं। साथ ही सुबह की चाय भी घरों पर जाकर पी जाने लगी है।


2011 जनगणना के आधार पर हुआ है परसीमन
बदायूं। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव के अनुसार नया परसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की संख्या को अंतिम रूप दे दिया गया है। 153 नये प्रधान चुने जाएंगे तो 270 क्षेत्र पंचायत सदस्य। 10 नये जिला पंचायत सदस्य भी बनेंगे।


अक्तूबर में संभावित हैं चुनाव
बदायूं। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव अक्टूबर में संभावित माने जा रहे हैं। यदि अक्तूबर में चुनाव होते हैं तो उस लिहाज से करीब छह माह का ही समय शेष बचा है। इस समय में ही जिला प्रशासन को अपनी तैयारी करनी होगी। हालांकि अभी चुनाव को लेकर कोई कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नये परसीमन के अनुसार यह है सूची-

विकास खंड      प्रधान    क्षेत्र पंचायत       ग्राम     
-------------------------------
               पहले  अब    पहले  अब    पहले  अब
समरेर        52    61    54    68    642    775    
सालारपुर    66    77    63    84    783    933    
वजीरगंज    45    50    59    72    577    644
बिसौली     63    70    67    84    777    872
आसफपुर   62    75    69    87    766    917
इस्लामनगर   54    66    56    69    662    792    
दहगवां       70    80    81    98    858    992    
सहसवान    85    104    82    105    1009    1242
अंबियापुर    61    70    80    93    785    890
उझानी        61    76    78    104    779    966    
कादरचौक    48    54    63    83    574    696
उसावां        41    52    51    68    539    638
जगत         62    72    77    102    798    930
म्याऊ        57    71    60    79    711    863    
दातागंज     58    60    56    70    681    744
---------------------------------
योग        885    1038    996    1266    10941      12894
---------------------------------
जिला पंचायत सदस्य
पहले- 41
अब-  51
समस्त जानकारी विभाग की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें