फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ट्रांसफॉर्मर लाने को जुटाए चंदे पर विवाद हुआ तो जमकर चलीं लाठियां, कई घायल

Thu, 01 Jul 2021 06:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। नया ट्रांसफार्मर जल्दी लगाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क मांगा था। इसके लिए सभी घरों से पचास-पचास रुपये चंदा किया गया।
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर लाने को जुटाए चंदे पर विवाद हुआ तो जमकर चलीं लाठियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के भमोरी गांव में लाठीबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लड़कियां और बुजुर्ग भी एक दूसरे को डंडे मारते दिख रहे हैं। घटना की वजह काफी दिलचस्प है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। नया ट्रांसफार्मर जल्दी लगाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क मांगा था। इसके लिए सभी घरों से पचास-पचास रुपये चंदा किया गया। कुछ लोगों ने आनाकानी की तो आपस मे बहस के बाद लाठियां चल गईं। चर्चा है कि पुलिस ने भी पीड़ित पक्ष की बजाय घायल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें