फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कामर्शियल सिलिंडर पर छूट आज से संभव

विज्ञापन
खाना बनाने के लिए लकड़ी ले जाती महिलांए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध के बाद देश में हुई गैस की किल्लत कम नहीं हो रही। बीते दिनों केंद्र सरकार ने कामर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से कामर्शियल सिलिंडरों की 20 फीसदी अतिरिक्त आपूर्ति शुरू हो सकती है। इससे होटल संचालक और कैटर्स को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कामर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद अब तक होटल संचालक मुश्किलों से काम चला रहे थे। कई लोगों ने कामर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण या तो अपना धंधा बंद कर दिया था या फिर भट्ठी का प्रयोग करने लगे थे।
अब केंद्र सरकार ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त गैस की आपूर्ति शुरू करने की बात कही है। इससे व्यापारियों और ढाबा संचालकों को राहत मिल सकती है। बता दें कि जनपद में कामर्शियल सिलिंडर के 862 उपभोक्ता हैं। अब नए नियम के आधार पर सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे।
विज्ञापन



इन्हें मिलेगी राहत
रेस्तरां, ढाबा, होटल, औद्योगिक कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी यूनिट, सब्सिडी वाले भोजन केंद्र, सामुदायिक रसोई आदि को कामर्शियल गैस सिलिंडर प्राथमिकता पर दिए जाएंगे।


अभी सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। हालांकि जानकारी सामने आई है। कामर्शियल गैस सिलिंडरों की मांग का ब्योरा भिजवा दिया गया है। आदेश आते ही उसी के अनुसार एजेंसी पर गैस का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। - सतीश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी



लकड़ी और उपलों का किया जा रहा उपयोग



गैस एजेंसियों पर भले ही लाइनें छोटी हो गईं हैं, लेकिन 25 दिन और 45 दिन के बाद गैस बुकिंग होने के कारण लोगों के घरों में सिलिंडरों की कमी पड़ रही है। हालात यह हैं कि लोग मिट्टी के चूल्हे और इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं। गैस की कमी को देखते हुए शहर में लोगों ने छत पर चूल्हे बना लिए हैं। उसके लिए उपले और लकड़ी बाजार से खरीद कर ला रहे हैं।

खाना बनाने के लिए लकड़ी ले जाती महिलांए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें