फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के ध्यानार्थ ::: दिव्यांग भाई को बहन के घर से बुलाकर ले गया, मौत

विज्ञापन
जय सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिनावर। बहन के घर रह रहे दिव्यांग को उसका भाई शुक्रवार काे अपने साथ बुलाकर बिनावर के गांव निजामपुर ले आया। रात में उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी के रूप में साथ रही गीता ने उसके भाई पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के रहने वाले जय सिंह (40) दिव्यांग था। वह संभल जिले के जुनावई मे अपनी बहन ज्ञाना देवी के साथ रहते थे। ज्ञाना देवी की मौत के बाद उनके पति राय सिंह ने बंगाल की गीता से दूसरी शादी कर ली। जय सिंह फिर भी वहीं रहता रहा। बहनोई राय सिंह की दो साल पहले मौत होने के बाद जयसिंह व गीता पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। बच्चों का पालन पोषण वह सिलाई करके कर रहे थे। दिवाली के अवसर पर दोनों कोर्ट मैरिज शादी करने वाले थे। इसकी भनक उसके भाई मुनीष को लग गई। उसको लगा कि शादी के बाद जो जमीन बची है, उसपर गीता का हक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता ने बताया कि उनके पति की मौत के बाद वह और जय सिंह पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। उनके पास साढ़े तीन बीघा जमीन थी। एक साल पहले उन्होंने ढाई बीघा जमीन अपने तहेरे भाई सेवाराम को बेच दी थी। उसके नाम पर एक बीघा जमीन रह गई है। शुक्रवार को उनका भाई मुनीष अपने दो साथियों के साथ आया और जय सिंह को ले गए। शनिवार की सुबह उसको सूचना मिली कि जय सिंह की मौत हो गई है। तहेरे भाई की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

जय सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें