फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदा पानी आना रोक नहीं पाए तो कनेक्शन काट दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले करीब दो सप्ताह से पाल नगर वाले पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। टंकियों से गंदे पानी के साथ कीड़े निकल रहे हैं। शिकायत करने पर नगर पालिका कर्मचारी पाइप लाइन में फाल्ट ढूंढ नहीं पाए तो उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। हालांकि पालिका की तरफ से एक टैंकर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो सप्ताह से पाल नगर कॉलोनी में पानी की दिक्कत बनी हुई है। नगर पालिका से सप्लाई किए जाने वाला पानी टंकियों से गंदा आ रहा है। गंदगी के साथ पानी में कीड़े भी आ रहे हैं। कॉलोनी वालों ने इसकी शिकायत नगर पालिका में की। पालिका कर्मचारियों ने जाकर कई जगह सड़क की खुदाई करके पाइप लाइन को चेक किया, लेकिन उन्हें कहीं लीकेज नहीं मिली। इससे गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ। इस पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार शाम को पाल नगर की उस गली का कनेक्शन काट दिया। इसको लेकर मोहल्ले वालों में आक्रोश। हालांकि पालिका की तरफ से लोगों की समस्या को देखते हुए पीने के पानी के लिए टैंकर खड़ा करा दिया।
पाइप लाइन काफी पुरानी है, इस वजह से लीकेज तलाशने में कर्मचारियों को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों को परेशानी न हो, इसलिए पानी का टैंकर भेजा गया है। साथ ही मोहल्ले का कनेक्शन काटकर देखा है ताकि समस्या के बारे में पता लग सकें। - दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें