फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहालीः रमजानपुर के क्वारंटीन सेंटरों में लोगों को नहीं दिया जा रहा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक ब्लॉक के गांव रमजानपुर स्थित दो क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए 16 लोगों के लिए न भोजन की व्यवस्था है औ न ही पीने के पानी की है। प्रशासन के विरोध में वहां क्वारंटीन महेंद्र नाम के व्यक्ति ने पिछले तीन दिन से खाना नहीं खाया है। हालांकि दोनों सेंटरों में क्वारंटी लोग उसी गांव के हैं। इससे लोग घर से मंगाकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कादरचौक ब्लॉक के रमजानपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। चार मई को प्राथमिक स्कूल में सात और उच्च प्राथमिक में नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया। प्राथमिक स्कूल में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात व्यक्ति दूसरे राज्यों से लौटे थे। प्राथमिक स्कूल में लगा हैंडपंप खराब है। शौचालय की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। दोनों क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए 16 लोगों में चार बच्चे हैं। यहां क्वारंटीन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था न किए जाने से लोगों में आक्रोश है। प्रशासन के विरोध में महेंद्र ने भोजन खाना बंद कर दिया है। महेंद्र का कहना है कि यहां कोई अधिकार नहीं आता। क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे अरविंद, परमजीत, गुलशन आदि का कहना है कि अब तक उन्हें एक भी दिन प्रशासन की ओर से भोजन नहीं मिला है। घर से खाना मंगा कर खा रहे हैं। इस संबंध में प्रधान से बात करने की कोशिश की की गई, लेकिन कई बार कॉल करने पर भी उनका मोबाइन रिसीव नहीं हुआ।
गांव के सत्तार ने संभाला मोर्चा
रमजानपुर के रहने वाले सत्तार यहां चाय की दुकान चलाते हैं। क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों को गद्दा आदि की व्यवस्था सत्तार ने की है। अगर गांव में कोई व्यक्ति दूसरे राज्य या जिले से आता है तो उसके बारे में सत्तार अधिकारियों को सूचना देते हैं। सत्तार का कहना है कि दोनों क्वारंटीन सेंटरों में प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

बीडीओ बोले- रमजानपुर के श्रमिक खुद गांव चले गए
बीडीओ कादरचौक गोपाल प्रसाद कुशवाह का कहना है कि ब्लॉक के लभारी और चौड़ेरा में दो क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। यहां प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। रमजानपुर के 16 लोग दूसरे जिलों और राज्यों से लौटे थे। इन लोगों को भी लभारी और चौड़ेरा के क्वारंटीन सेंटर में रखा जाना था। मगर वे लोग खुद ही गांव के स्कूलों में चले गए। वहां क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे, लेकिन अभी लोगों को रखने की व्यवस्था नहीं की गई है। सभी लोगों को रमजानपुर से लभारी और चौड़ेरा क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें