फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य  बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
बहिष्कार कर किया प्रदर्शन - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। इसमें संबंधित विभागों के अधिकांश अवर अभियंताओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बताया गया कि जिले में होने वाले धरना प्रदर्शन में सभी का धरना प्रदर्शन सफल रहा। साथ ही बताया गया कि अगले चरण में पांच से सात सितंबर तक लखनऊ में क्रमिक अनशन किया जाएगा, जिसमें बरेली मंडल को प्रथम चरण यानि कि पांच सितंबर को बुलाया गया। 
विज्ञापन

अवर अभियंताओं से लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शत-प्रतिशत उपस्थिति रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 16 से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र मोहन, राहुल कुमार, अजीत चौधरी, दिलीप गंगवार, राजवीर सिंह, सूबे सिंह, एमसी पांडेय, विश्वभान सिंह, रामौतार यादव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें